152 लोगों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें निशुल्क परामर्श के साथ, शुगर, बीपी, बीएमडी, ईसीजी, ब्लड प्रेशर आदि की निशुल्क जांच किया गया।
श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम मंदिर से जुड़े हुए भक्तो के लिए प्रत्येक माह के दो रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया जा रहा है। इस बार स्वास्थ्य शिविर संयोजक विपिन अग्रवाल के देखरेख में लगाया जिसमें 152 अधिक भक्तों निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लिया।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में रोज शाम 6 बजे से 8 बजे तक निशुल्क एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ के द्वारा अनेक जटिल बीमारियों का इलाज किया रहा हैं।
शिविर के बाद लायंस क्लब के विनोद अग्रवाल के साथ आए सभी सदस्यों ने गौ सेवा करने के उपरांत हरा चारा सभी गौ माताओं को खिलाया।


