उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 30 आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु प्री-स्कूल किट तथा 10 पोषण पोटली का किया वितरण

लखनऊ : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छत्रपति शिवाजी मण्डपम् डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में 310 आं.बा. केन्द्रों के 03-06 वर्ष के बच्चों के शाला पूर्व शिक्षा हेतु प्री-स्कूल किट का वितरण किया गया।

यह सभी किट जिला प्रशासन व सी.एस.आर. के माध्यम से उपलब्ध करायी गयी है, जिसमें 200 किट ग्राम पंचायत, 50 किट वैकमेट इण्डिया, 30 किट पावर ग्रिड कार्पोरेशन एवं 30 किट डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गयी। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान 10 अतिकुपोषित बच्चों को द्वारा पोषण पोटली प्रदान की गयी।

राज्यपाल  द्वारा सीएसआर के माध्यम से जनपद आगरा के आं.बा. केन्द्रों के बच्चों के लिये कार्य करने वाली संस्थाओं यथा वैकमेट इण्डिया, द हंस फाउण्डेशन, पावर ग्रिड एवं उपमा संस्था के प्रतिनिधियों को मंच के माध्यम से सम्मानित करते हुये उक्त कार्य को आगे भी जारी रखने को कहा गया।

राज्यपाल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं, बच्चों की खुशी से भगवान भी खुश होगा, बच्चों का ठीक लालन पालन भगवान का ही लालन पालन है.

नए सत्र से भी सीएसआर फंड से आंगनवाड़ी केंद्रों को सामान देते रहें इससे कुपोषित बच्चों का प्यार आपको प्यार मिलेगा, उन्होंने कहा कि प्री स्कूल किट में बच्चों के खिलौने, साइकिल, पढ़ाई की सामग्री, ब्लैकबोर्ड, अक्षर तथा वस्तु ज्ञान कराने का सामान है, इसे अपने घर पर न रखें,

इस सामान की देखभाल करें, बच्चों को इससे सिखाएं। बच्चों के ग्रुप बनाकर साइकिल तथा खिलौनों का उपयोग करें, मा.राज्यपाल महोदया ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित किया कि जो पुस्तकें दी गई हैं उनमें स्टोरी बुक भी है, इसमें से बच्चों को कहानियों के माध्यम से चरित्र निर्माण करें, ध्रुव, प्रहलाद, राम कृष्ण, महात्मा गांधी जैसा चरित्र निर्माण कराएं, राज्यपाल महोदया ने सामाजिक संस्थाओं, सीएसआर के सहयोग से और अधिक कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया.

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों को गैस कनेक्शन, पेयजल लाइन से जोड़ने का कार्य हो , इंफ्रा डेवलपमेंट तथा सुविधाओं का विकास सीएसआर तथा सामाजिक संस्थाओं की मदद से किया जाए, जब यह किट बांटी जा रही है तो बच्चों की आंगनवाड़ी केंद्रों पर संख्या बढ़ी है इसका सकारात्मक परिणाम मिला है।

कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल तथा प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जी ने भी संबोधित किया, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने राज्यपाल महोदया को आगरा मंडल की ब्रज उदय नाम से ओडीओपी किट भेंट की, कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद आगरा, राज्य मंत्री भारत सरकार  एस.पी. सिंह बघेल, कुलपति डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आशु रानी, मंडलायुक्त  रितु माहेश्वरी, जिलाधिकारी भानू चन्द्र गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं बडी संख्या में आं.बा. कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button