उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने विधायकों, जल बोर्ड एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्रियों व महापौर से जवाब मांगे : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दक्षिण दिल्ली की संगम विहार सहित अंधिकृत कॉलोनियों के लोग जो विकास, रखरखाव एवं पेय जल के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना के आभारी हैं जो उन्होने क्षेत्र की दुर्दशा का ग्राउंड निरिक्षण कर सारी दिल्ली का ध्यान इस ओर खींचा।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की गत 9 वर्ष से तुगलकाबाद से संगम विहार, देवली, अम्बेडकर नगर, महरौली एवं छतरपुर विधानसभा तक फैला 6 विधानसभाओं के क्षेत्र में लगभग 40 लाख लोग रहते हैं जो दिल्ली के आर्थिक विकास में अत्याधिक सहयोग देते हैं पर खुद दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग एवं जल बोर्ड की उपेक्षा के शिकार हैं।

संगम विहार सहित इस बड़े क्षेत्र के लोगों ने गत दो विधानसभा एवं निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के विधायक पार्षद चुने हैं पर क्षेत्र विकास एवं रखरखाव से वंचित हैं।

संगम विहार सहित इस पूरे क्षेत्र में सड़कें गलियाँ टूटी हैं, सीवर हैं नहीं नालियाँ ओवरफ्लो करती हैं, स्वच्छता नादारद है। इस क्षेत्र में टैंकर माफिया का आतंक है, नलों में हफ्तों पानी नही आता लोग पेयजल तो छोड़िए नहाने के पानी के लिए भी टैंकर से जल खरीदने को मजबूर हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की उपराज्यपाल के दौरे के बाद सामने आई संगम विहार की बदहाल स्थिती के लिए जिम्मेदार अपने विधायकों से जवाब मांगने के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल अधिकारियों पर दोषारोपण करने लगे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्यमंत्री केजरीवाल अधिकारियों पर दोषारोपण करने की बजाये अपने विधायकों, जल बोर्ड एवं लोकनिर्माण विभाग मंत्रियों और महापौर से संगम विहार और आसपास के 6 विधानसभा क्षेत्रों की बदहाली पर जवाब मांगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button