उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सोनिक स्टेशन की गुड्स साइडिंग और एप्रोच रोड जल्द होंगे अपग्रेड

लखनऊ स्टेशन के टिकट काउन्टर पर यात्रियों को UTS ऑन मोबाइल की दी जानकारी

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा ने मण्डल के अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ-कानपुर रेल खण्ड पर लखनऊ से सोनिक स्टेशन के मध्य विंडो ट्रेलिंग करते हुए निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर पहुंचकर वहाँ की कार्य प्रगति के बारे मे जानकारी प्राप्त की I

आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिन्दु निम्नवत हैं:-
• मण्डल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन पर पहुंचकर वाणिज्यिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लखनऊ स्टेशन का संक्षिप्त निरीक्षण किया। टिकट काउंटरों पर यात्रियों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी सुविधा के लिए UTSONMOBILE ऐप के माध्यम से टिकट प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

• लखनऊ-सोनिक रेल खंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान इस खंड में चल रही बुनियादी परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया , विशेष रूप से ट्रैक, ओ.एच.ई और सिग्नल प्रणाली मे अपग्रेडेसन की बात कही ।

• सोनिक स्टेशन पहुँच कर गुड्स साइडिंग का निरीक्षण किया एवं टर्मिनल के आउटपुट को बढ़ाने के लिए एफ. सी. आई कर्मचारियों के साथ चर्चा की एवं एप्रोच रोड का निरीक्षण किया तथा गुड्स साइडिंग पर शेड , पेय जल की व्यवस्था , टर्मिनल की मरम्मत आदि के कार्यों का मूल्यांकन किया और स्टेशन पर कार्य करने वाले श्रमिको से बातचीत की ।
इस निरीक्षण में मण्डल के विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे इ

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button