उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पूरे प्रदेश से 61 खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) का चयन लाटरी द्वारा किया गया

हज यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराई जाए : राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों के सहायतार्थ व मार्गदर्शनार्थ भेजे जाने वाले ख़ादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) का चयन आज उ.प्र. के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री  दानिश आज़ाद अंसारी एवं उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा जी की गरिमामयी उपस्थिति में मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

लाटरी प्रक्रिया के तहत पर्ची निकलवाकर 61 खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) का चयन किया गया। शेष सूची में से प्रतीक्षा सूची हेतु 10 प्रतिशत के आधार पर 06 आवेदकों का चयन किया गया। इस अवसर पर उ.प्र. राज्य हज समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हज यात्रियों को हज के दौरान किसी भी स्तर पर कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े और उन्हें बेहतरीन सुविधायें प्रदान की जाये।

उन्होंने कहा कि ख़ादिमुल हुज्जाज का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लाटरी द्वारा सार्वजनिक रुप से पर्ची निकलवाकर किया गया है। श्री अंसारी ने समस्त चयनित महिला एवं पुरुष आवेदकों को बधाई देते हुए निर्देश दिये कि चयनित ख़ादिमुल हुज्जाज इस प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को हज यात्रा के दौरान हर सम्भव सहायता प्रदान किये जाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

इस अवसर पर उ.प्र. राज्य हज समिति के अध्यक्ष  मोहसिन रजा ने कहा कि चयनित खादिमुल हुज्जाज को यह पवित्र अवसर मिला है कि वह हज यात्रियों के प्रति अपने सभी दायित्वों को पूरा करें। उन्होंने हज सेवकों का चयन निष्पक्षता एवं पारदर्शितापूर्वक किये जाने का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से जाने वाले किसी भी हज यात्री को यात्रा के दौरान किसी प्रकार का कष्ट न हो। सरकार द्वारा भी इसी उदद्ेश्य से ख़ादिमुल हुज्जाज का चयन कर उन्हें ड्यूटी पर तैनात किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि खादिमुल हुज्जाज हेतु कुल 273 आवेदकों ने निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन किया जिसकी स्कूटनी कार्यालय स्तर पर की गयी। 160 आवेदकों को पात्र पाया गया जिसमें 150 पुरुष व 10 महिलाएं हैं।

खादिमुल हुज्जाज में दो बार से अधिक बार गये, हज-2023 में गये, निर्धारित समय में आवश्यक प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड न किये जाने, हज/उमराह का प्रमाण न होने, पासपोर्ट की वैद्यता न होने के कारण ऐसे आवेदन अपात्र कर दिये गये। हज कमेटी आफ इण्डिया के निर्देशों के अनुसार 300 हज यात्रियों पर 01 खादिमुल हुज्जाज भेजा जाना है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश से कुल 19,702 हज आवेदकों का चयन हुआ है जिसमें 1404 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त हो गये हैं।

इस प्रकार 18,298 हज यात्री हज यात्रा करेंगे। इस प्रकार 300 आवेदक पर एक के अनुपात में 61 खादिमुल हुज्जाज का चयन होना है।

कार्यक्रम के पश्चात उ.प्र. राज्य हज समिति की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें उ.प्र. राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा जी की अध्यक्षता में हज-2024 की तैयारियों व अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गयी व प्रस्ताव पारित किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button