उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राज्य राजधानी क्षेत्र एससीआर विकसित किये जाने के कैबिनेट प्रस्ताव पर उ.प्र. आदर्श व्यापार मंडल के व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की
लखनऊ सहित आसपास के सभी जिलों का विकास और अधिक गति से होगा, व्यापारियों को होगा लाभ : संजय गुप्ता

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा आज हरदोई, सीतापुर ,बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली को जोड़कर लखनऊ को राज्य राजधानी क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने के प्रस्ताव पास होने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर की.
उन्होंने कहा इससे लखनऊ सहित आसपास के जिलों का विकास और अधिक गति से होगा तथा व्यापारियों को लाभ होगा प्रदेश एवं विशेष रूप से लखनऊ में व्यापार और तेजी से बढ़ेगा तथा रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा उन्होंने योगी सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.



