उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अधिकारी पानी बिल माफी योजना को रोक नही रहे प्रशानिक नियमों का पालन चाहते हैं : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की अरविंद केजरीवाल सरकार आराजक सरकार है जो मनमर्जी से योजनाए घोषित करती है, फिर उससे सम्बंधित प्रशासनिक कार्यप्रणाली पूर्ण नही करती और जब कोई सरकारी अधिकारी आपत्ति दर्ज करता है तो पूरी सरकार उस पर ब्यानबाजी शुरू कर देती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की दिल्ली सरकार जो पानी बिल माफी योजना लाना चाहती है उसके लियें स्वीकृति की एक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता है पर केजरीवाल सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा कर जिम्मेदारी की इतिश्री करना चाहती है जिसके चलते अधिकारियों ने प्रक्रिया पालन की आपत्ति दर्ज की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button