उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह  समर्थकों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी

पैतृक भूमि बचाने के लिए देना पड़ रहा धरना

लखनऊ। भूमाफियाओं से परिवार की जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भरतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री सिंह अपने समर्थकों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी है। उन्होंने बताया कि भूमाफिया जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि खसरा संख्या 202 रकबा लगभग 8.9000 वर्गफिट शेखापुर अलीगंज स्थित भूमि जोकि हमारे संगठन संगान की वरिष्ठ पदाधिकारी गुलफ़िशा खान (प्रदेश सचिव) के पति अमीर आलम खान की पैत्रिक संपत्ति है । उक्त भूमि को हरीशचन्द्र अवस्थी व मो. नदीम से बचाने के लिए 12 फरवरी से शांतिप्रिय तरीके से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। उप जिलाधिकारी को उक्त विषय के सम्बन्ध में 06 फरवरी 2024 को किया जा चुका है ।

यह मामला लम्बित है। इसके बाद भी विपक्षी लगातार उकसाने की कार्यवाही कर रहे हैं। वह जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर इस पर कब्जा कर रहे हैं। उक्त भूमि से संबंधित बाद सिविल जज (सी.डी) लखनऊ के समक्ष अमीर आलम खान बनाम ठाकुर जी महाराज के नाम से लंबित है। सावित्री सिंह ने बताया कि सतीश चंद्र अग्रवाल ने सिविल जज न्यायालय में लिखित रूप में अमीर आलम को बहस और समझौते में मालिक मान चुके हैं। अब फर्जी अभिलेख बनाकर सतीश चंद्र अग्रवाल के बेटे अमित अग्रवाल, हरीश अवस्थी, नदीम आजमी की मिलीभगत से हेराफेरी कर नायाब तहसीलदार के यहां से आठ महीने पहले आदेश करा लिया था। इसके खिलाफ हम लोगों ने उप जिलाधिकारी के यहां अपील दायर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button