उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मनमोहन व कुलदीप कलश को सृजन सम्मान

लखनऊ : उ. प्र. प्रेस क्लब व उ प्र साहित्य सभा द्वारा 135 वाँ सृजन सम्मान मनमोहन बाराकोटी व युवा सम्मान कुलदीप कलश को सृजन के संपादक सर्वेश अस्थाना व वरिष्ठ कवि विनोद शंकर शुक्ल कमलेश मौर्य मृदु व उ प्र पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया।

वंदना विशेष के संयोजन व प्रतिभा गुप्ता के संचालन में शीला वर्मा मीरा की वाणी वंदना के उपरांत प्रांजुल अस्थाना, सुभाष रसिया, योगी योगेश शुक्ल, दानिशा फातिमा, उमेश सक्सेना, डॉ सीमा श्रीवास्तव, चंद्रशेखर वर्मा, प्रदीप महाजन, प्रतिभा श्रीवास्तव, कुलदीप शुक्ल, अभिजीत सिंह, श्रीपति रस्तोगी, सरोज बाला, हर्षित मिश्र, शाहबाज तालिब, जितेंद्र भास्वर, प्रदीप सारंग संजोली महेश गुप्त महेश, सुभाष गुरुदेव, अवधी हरि, प्रतिभा श्रीवास्तव, अनिता नवजात, रेनू वर्मा
सहित 40 रचनाकारों ने काव्यपाठ किया।

Related Articles

Back to top button